Press "Enter" to skip to content

सुसाइड के लिए किले पर चढ़ी छात्रा

girl suicide 2017106 123246 06 10 2017ग्वालियर। सोमवार को किले पर आत्महत्या के इरादे से
पहुंची किशोरी ने ऑलआउट पी लिया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को इलाज के लिए
जेएएच के आईसीयू में भर्ती कराया। पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि
पढ़ाई में कमजोर होने के कारण वह आत्महत्या करना चाहती थी। ऑलआउट पीने से
पहले किशोरी ने मां के नाम पर एक पत्र भी लिखा। यह पत्र भी पुलिस को मिल
गया है।
जानकारी के अनुसार पूजा (16) पुत्री भगवती यादव मूल रूप से
धौलपुर की रहने वाली है। वह सिरौल स्थित पृथ्वीनगर में नाना पन्नालाल यादव
के यहां रहककर 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रही है। सोमवार की सुबह 10
बजे के लगभग पूजा किले पर पहुंची। जहां उसने आत्महत्या के इरादे से ऑलआउट
पी लिया।
इसी बीच किले पर पेट्रोलिंग करने पहुंची पुलिस को कुछ लोगों
ने बताया कि पूजा ने ऑलआउट पी लिया है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को
पूजा के हाथ में ऑलआउट की शीशी भी मिल गई। पुलिस ने पूजा को इलाज के लिए
जेएएच के आईसीयू में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना उसके नाना
पन्नालाल व मामा को दी। सूचना मिलने पर किशोरी के नाना-नानी व मामा अस्पताल
पहुंच गए।
मां- बाप ने गलती की, जो अलग कमरा नहीं दिलाया
सुसाइड
की कोशिश से पहले पूजा ने एक पत्र लिखा। पुलिस को ये पत्र मिल गया है।
इसमें पूजा ने लिखा कि मामी अब खुश हो जाओ, मैं जा रही हूं। तुम यही चाहती
थी कि मैं चली जाऊं, लो मैं जा रही हूं। अब कभी नहीं आऊंगी। मेरे जाने के
बाद कोई किसी से कुछ नहीं कहेगा। मेरे मरने के बाद मेरी डेड बॉडी से मामी
हाथ तक नहीं लगाएं और न रोएं। आठ दिन से मैं उनकी नौटंकी देख रही हूं। अब
सहन नहीं होती।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!