चार साल पहले लूट एवं डकैत की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। थाना भौंती के अप. क्रं. 04/14 के लूट की धारा 392 भादवि एवं 11,13 म.प्र.डकैती अधिनियम के 2 अपराधों में माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारण्ट जारी किया था पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपराध का स्थाई वारण्टी महेश पुत्र पन्नालाल गुर्जर उम्र 24 साल निवासी इमलावड़ा थाना कोलारस का पिछले 4 साल से फरार चल रहा था जिसकी ग्राम बीरा चौकी खोड़ में घूमने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी भौंती निरी. राजवीर कटारे को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर मुझे अवगत करावें, सूचना पर से थाना प्रभारी भौंती द्वारा तत्परता से अपनी टीम को साथ में लेकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।