Press "Enter" to skip to content

नाबालिंग बच्चों को गाड़ियाँ चलाते हुए पकड़ा ,रणवीर यादव ने समझाइस देकर छोड़ा

शिवपुरी। आज यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने नाबालिग बच्चों पर गाड़ी चलाते हुए कार्रवाई की है। शहर के राजेश्वरी रोड ,महल रोड ,हॉस्पिटल चौराहा तीनों जगह पर रणवीर सिंह यादव ने गाड़ी चलाते हुए नाबालिग बच्चों को पकड़ा एवं थाने लेकर आए नाबालिग बच्चे गाड़ी चलाते हुए 2 दर्जन के आसपास देखे गए जिनको थाने पर लाकर उनके परिजनों को बुलाया गया एवं उनका रिकॉर्ड रखा गया परिजनों को बुलाकर बच्चों को और परिजनों को भी समझाइश दी गई कि अपने बच्चों को गाड़ी ना चलाने दे और जो बच्चे 16 साल से ऊपर के हैं उनका लाइसेंस बनवाए और रणवीर सिंह यादव ने समझाइस में यह भी बताया 16 साल एवं 17 साल के जो बच्चे हैं उनका केवल स्कूटर का लाइसेंस बनता है मोटरसाइकिल का नहीं बनता हैं। जिसके उपरांत रणबीर सिंह यादव ने समझाइश देकर बच्चों को छोड़ दिया है और कहा कि अब अगर गाड़ी चलाते हुए मिले तो उचित कार्रवाई की जाएगी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!