
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम
भटनावर में बीती रात एक युवक ने दुकान पर बैठी एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर
दी और भाग गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी
के अनुसार लाखन पुत्र बलराम जाटव निवासी भटनावर शराब के नशे में कस्बे में
दुकान का संचालन करने वाली युवती की दुकान पर पहुंचा और और उसके साथ
छेड़छाड़ कर दी। युवती ने जब शोर मचाया तो युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने
केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment