Press "Enter" to skip to content

किशोरी को खाने के बहाने जबर्दस्ती होटल में ले जाने का किया प्रयास

Image result for chhed chhad
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 बटालियन में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी का बटालियन मेें ही रहने वाले युवक ने बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया और उसे होटल के अंदर ले जाने का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार 18 बटालियन में रहने वाला आकाश पुत्र गौरीशंकर श्रीवास्तव किशोरी को खाना खाने के बहाने बाजार में लेकर आया था। इसी दौरान सनसाइज होटल के सामने पीपल के पेड़ के नीचे से आकाश किशोरी को जबर्दस्ती होटल में ले जाने लगा, जब किशोरी ने विरोध किया तो आकाश ने उसका बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया और अंदर ले जाने लगा। जब किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग खड़ा। इसके बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को बताई। किशोरी ने कल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर से आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!