Press "Enter" to skip to content

गर्भवती महिला की छत से गिर जाने से दर्दनाक मौत

Image result for महिला की छत से गिर जाने से दर्दनाक मौतपिछोर।
जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मानकपुर में
पेशाब करने गई एक गर्भवती महिला की छत से गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई।
इस घटना मे महिला के गर्भ में पल रहे मासूम की भी मौत हो जाने की खबर है।
इस घटना पर पुलिस ने मर्ग मायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी
के अनुसार पार्वती पत्नि छोटेलाल आदिवासी उम्र 20 वर्ष अपने पति के साथ छत
पर सो रही थी। 

रात्रि में लगभग 2 वजे महिला पैशाब करने उठी। इसी दौरान महिला का पैर फिसल
गया और महिला छत से नीचे जा गिरी। इस बात की सूचना परिजनों को लगी तो परिजन
महिला को लेकर तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां महिला ने उपचार के
दौरान दम तोड़ दिया।
बताया गया है महिला की शादी एक बर्ष पूर्व ही हुई थी। जिसपर वह पहली बार
मां बनने बाली थी। डॉक्टरों ने डिलेवरी का समय भी दो दिन का दिया था। इस
महिला की मौत के बाद उसके गर्भ में पल रहे मासूम की भी मौत हो गई। पुलिस
मामले की जांच में जुट गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!