
शिवपुरी। अग्रवाल महिला संस्कृति क्लब द्वारा चैत्र उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जज के रूप में मोनिका मंगल एवं श्रीमती रेखा को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष श्रीमती अन्शू अग्रवाल सहित सदस्याओं की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सभी को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन सामूहि रूप से घूमर नृत्य के साथ किया गया।






Be First to Comment