जिला मजिस्ट्रेट ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक में दिए निर्देश
शिवपुरी। सेक्ट्रेट मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर का सतत भ्रमण करें और ऐसे असामाजिक तत्व जो मतदान के दिन गड़बड़ी कर सकते है, उन असामाजिक तत्वों को अभी से चिहिंत करें। जिससे उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा सके जिससे मतदाता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सके।
जिला मजिस्ट्रेट शिल्पा गुप्ता ने उक्त आशय के निर्देश जनपद पंचायत कार्यालय पिछोर में शुक्रवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पिछोर के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों की आयोजित बैठक में दिए।
बैठक में सामान्य प्रेक्षक ललित गोगोई, व्यय प्रेक्षक सालुंके शिव कुमार, एसपी राजेश हिंगणकर, अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह कंवर, अनुविभागीय दंडाधिकारी पिछोर वीपी पांडे सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
जिला मजिस्ट्रेट गुप्ता ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को संबोधित करते हुए कहा कि अब मतदान को कुछ ही समय बचा है अत: सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सेक्टरों का सतत् रूप से भ्रमण करें और यह सुनिश्चित करें कि ऐसे असामाजिक तत्व एवं लोग जो मतदान के दिन गड़बड़ी कर सकते है, उन्हें चिहिंत कर अवगत कराए। जिससे उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि 26 नवंबर तक सेक्टर मुख्यालय पर रात्रि विश्राम कर क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर निगरानी रखें एवं उनकी जानकारी भी लें।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं को प्रलोभन एवं लालच के रूप में दी जाने वाली शराब, पैसा एवं अन्य सामग्री की भी जानकारी अपने स्त्रोतों से एकत्रित करें, जिससे इनके वितरण को रोकने हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन को प्राथमिकता दें। किसी भी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य कर्मचारी की प्रेक्षक एवं अन्य स्त्रोत से शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। गुप्ता ने अनुविभागीय दंडाधिकारी पिछोर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को निर्देश दिए कि वे 25 नवंबर को सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की अपने स्तर पर बैठक लें और क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी दे। गुप्ता ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को ईव्हीएमए वीवीपेट का संचालन, मतदान की प्रक्रिया और मोकपोल की जानकारी आवश्यक रूप से हो।
एसपी राजेश हिंगणकर ने बताया कि सभी सेक्टर अधिकारी निडर एवं निर्भिक होकर मतदान के कार्य को संपादित कराए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ 25 नवंबर से एक होमगार्ड सैनिक और एक विशेष पुलिस बल साथ रहेगा। उन्होंने बताया कि थाने में तीन वाहन हमेशा उपलब्ध रहेंगे। जिन पर चार पुलिस जवान हमेशा तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिछोर में ही कैंप निर्वाचन प्रक्रिया पर निगरानी रखेंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, बीएसएफ, सीआईएसएफ के जवान तैनात किए गए है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि पिछोर विधानसभा की सीमा उत्तरप्रदेश लगी होने के कारण नाको एवं अन्य मार्गों से बाहरी लोग न आए। इसकी सतत निगरानी रखते हुए सतर्कता बरतें। किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल स्थानीय अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को भी दें। हिंगणकर ने कहा कि छोटे वाहनों के साथ ट्रक एवं बसों की भी जांच करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि 26 नवंबर की शाम 5 बजे के पश्चात विधानसभा क्षेत्र के मतदाता के अतिरिक्त कोई बाहरी व्यक्ति न रहें।





Be First to Comment