बाजार का शुभारंभ हो गया है। नगर परिषद खनियांधाना के सहयोग से लगाया जा
रहे मेले का आयोजन सभागार मैदान में किया जा रहा है । यह प्रथम बार है, जब
नगर में इस तरह के मेले का आयोजन किया जा रहा है। 40 दिवसीय इस मेले में
बिजली का हवाई झूला, नाव झूला, ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस, मिकी माउस, वाटर
बोल, कटलरी, घर संसार, ज्वेलरी, चूड़ी, रेडीमेड, खाने-पीने की दुकानें,
लेडीज स्पेशल सरताज ज्वेलरी आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे।
नगर वासियों ने की सर्कस की मांग
इस
भव्य मेले को देखते हुए नगर वासियों द्वारा मनोरंजन सर्कस लगाए जाने की
मांग की जा रही है। यह मांग इसलिए भी उठ रही है कि पूर्व में 15 वर्ष पहले
ईसा स्टार सर्कस का आयोजन नगर में किया गया था उसके बाद अभी तक इसका आयोजन
मनोरंजन के क्षेत्र में नहीं किया गया। मीना बाजार के संयोजक ने इस संबंध
में बताया कि जगह की कमी को देखते हुए हमें यहां सर्कस लगाने में समस्या हो
रही है हमें करीब इसके लिए 200 फुट और जगह चाहिए।





Be First to Comment