Press "Enter" to skip to content

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल करैरा कैम्पस में मनाया गया स्थापना दिवस

शिवपुरी। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल करैरा कैम्पस में बल का स्थापना दिवस आज बड़े उत्साह व जोश के साथ मनाया गया। इस उत्सव को करैरा कैम्पस के प्रमुख भंवर सिंह (उप महानिरीक्षक) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का गठन सन् 1962 में 24 अक्टूबर को किया गया था। सन् 1962 में हुए चीन-भारत के युद्ध के पश्चात् देश की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए भारत सरकार ने इस बल के गठन की आवश्यकता महसूस की और उत्तम सुरक्षा के मुददे को ध्यान में रखते हुए इस बल का गठन कर इसे भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का नाम दिया गया। इसी क्रम में करैरा की भूमि का भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को सहयोग प्रदान करने में बहुमूल्य योगदान रहा है। करैरा ने देश के हितों को हमेशा से प्राथमिकता दी है, जिससे आज हमारी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंध है और इसको भेदपाना किसी के लिए मुमकिन नहीं है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कठिन से कठिन परिस्थितियों में शौर्य दृढ़ता कर्मनिष्ठा के मोटो को अपनाते हुए अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम दे रही है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कैम्पस में बल का ध्वज फहराया गया व शस्त्र टोली व पदाधिकारियों द्वारा बल के ध्वज को सलामी दी गई। सलामी के उपरान्त मिष्ठान वितरण किया गया व कैम्पस के पदाधिकारियों द्वारा एक दूसरे को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी गई। इस अवसर पर संस्थान में विभिन्न प्रकार के रंगारंग व मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। दुष्यंतराज जायवाल द्वितीय-कमान ने समस्त प्रबन्धन के कार्य के व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाया। इस अवसर पर राजेन्द्र राजपूत उप सेनानी भी उपस्थित थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!