Press "Enter" to skip to content

स्कूल बसें खेल रहीं है बच्चो की जिंदगी से ,वाज नही आ रहे स्कूल संचालक

शिवपुरी।स्कूल बसों को किस लापरवाही के साथ चलाया जा रहा है यह नजारा तब सामने आया जब बायपास पर यातायात पुलिस ने शिवपुरी से कोलारस ले जा रहे स्कूली बच्चों के वाहन को रोका और जब बस की व्यवस्थाएं देखी तो एक्सलरेशन में तार की जगह रस्सी बंधी थी। जिससे उसका सपोर्ट लगा रेस देकर चालक स्कूल बस को चला रहा था। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए आरटीओ मधु सिंह और यातायात प्रभारी रणवीर सिंह ने कार्रवाई करते हुए बस का चालान काटा और उसे यातायात थाने पहुंचा दिया। मंगलवार को स्कूल बसों की पड़ताल के लिए आरटीओ मधु सिंह और यातायात प्रभारी रणबीर यादव ने संयुक्त रूप से बायपास पर अभियान चलाते हुए बसों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार दोपहर तकरीबन 2 बजे जब स्कूल वाहन को बच्चों को कोलारस ले जाते हुए देखा तो उस बस को हाथ देकर रोका और अंदर जाकर उसकी पड़ताल की तो पता चला जिस चालक को वाहन की क्लच और एक्सलरेशन वायर सही रखना चाहिए उस एक्सलरेशन वायर की जगह वाहन चालक ने रस्सी से बांध रखा था । यातायात प्रभारी रणबीर की मानें तो बस में 6 बच्चे थे और यह गंभीर लापरवाही का मामला था जिस पर बस को सीधे बच्चों को उतारकर यातायात थाने लाया गया जहां से कार्रवाई कर चालान भी किया। इसी तरह से दो अन्य मामले भी सामने आए जिसमें स्कूल संचालक की एक बस में 46 बच्चे सवार थे जबकि बस की क्षमता 32 बच्चों की ही थी । इस बस की भी पूरी सुविधाएं नहीं थी नाही इसका चालक का लाइसेंस उसके पास था और ना ही बस के अन्य कागजात ।जिन्हें लाने में बस चालक ने देरी की और उसे भी यातायात थाने ले जाया गया। 

खास बात यह रही कि स्कूल संचालक भले ही कहते रहे कि सीमित संख्या में निर्धारित नियमों का पालन करते हुए बच्चों को बिठा रहे हैं लेकिन जांच पड़ताल के दौरान बसों में और वाहनों में कई संख्या में बच्चे बैठे नजर आ रहे हैं।जो सीधे तौर पर बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!