Press "Enter" to skip to content

सातवें वेतनमान को मंजूरी, तीन किश्तों में मिलेगा एरियर

 

भोपाल :-   प्रदेश के लगभग 6 लाख 50 हजार कर्मचारियों को सरकार ने आखिरकार बड़ा तोहफा दिया है| सोमवार शाम हुई कैबिनेट की बैठक में सातवें वेतनमान पर  मुहर लग गई है|  सरकार कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से सातवां वेतनमान देगी| सातवें वेतनमान का लाभ मिलने से कर्मचारियों के वेतन में औसत 14 प्रतिशत तक की बढोतरी होगी। कर्मचारियों को तीन किश्‍तों में हर साल एरियर का भुगतान किया जाएगा। 
-6.50 लाख अधिकारी-कर्मचारी को मिलेगा लाभ 
-वेतन में 14% की बढोतरी होगी 
-एरियर तीन किश्तों में 
-तीन साल तक हर साल मई माह में मिलेगी एरियर की किश्त 
– 3828 करोड़ का वार्षिक वित्तीय भार ।
– एरियर मे 5742 करोड़ का भार।
-मूल वेतन+ग्रेड पे में 2.57 का गुणा करने पर निकाला गया सातवा वेतमान
-केन्द्र के समान सातवे वेतमान के ही फार्मूले से  दिया जा रहा है सातवा वेतनमान
-भत्तों (हाउस,सीसीए.मेडीकल)के बारे में अभी नही हुआ फैसला..माह के अंत तक होगा फैसला
-अनुमानित फायदा..
-अधिकतम 24 हजार रु न्युनतम 4 हजार रु
-प्रथम श्रेणी अधिकारी..12 से 24 हजार रु प्रतिमाह  पत्र 
-द्रितीय श्रेणी अधिकारी—7 से 8 हजार रु प्रतिमाह
-तृतीय श्रेणी कर्मचारी—5 से 7 हजार रु प्रतिमाह
-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी—लगभग 4 हजार रु प्रतिमाह
 बैठक में इन पर भी हुई चर्चा 
-मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी -लैपटॉप योजना अगले तीन साल तक जारी रहेगी 
– सरदार सरोवर परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले विस्थापितों को 15 लाख रुपए का स्पेशल पैकेज 
– प्रदेश में दिसंबर 2014 तक किए गए कब्जे वैध किए जाएंगे।
– प्लास्टिक कैरीबेग के इस्तेमाल पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले का अनुमोदन।
– माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध सरकारी और प्राइवेट मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने संबंधी राशि दिए जाने का अनुमोदन।
– राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान 9 वी से 12 तक के स्कूलों का बेहतर आधारभूत ढांचा तैयार किए जाने की योजना का अनुमोदन।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!