
इंदौर,।परदेशीपुरा पुलिस ने 18 वर्षीय युवक से दुष्कर्म करने के आरोप में कल्याण मिल रोड स्थित मंदिर के आश्रम में रह रहे बाबा को गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवक आश्रम से भागकर थाने पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि तंत्र-मंत्र के नाम पर जान से मारने की धमकी देकर बाबा ने उससे तीन दिन तक ज्यादती की।पुलिस के मुताबिक रविवार को बैतूल निवासी युवक थाने पहुंचा। उसने बताया कि उसका परिवार में विवाद हो गया था। वह 26 दिसंबर को घर से भागकर इंदौर आ गया। यहां कल्याण मिल रोड पर आया तो मंदिर दिखा। यहां कोई परिचित नहीं था, इसलिए मंदिर में शरण लेने पहुंचा।मंदिर में ही बमचिक बाबा रहता है। बाबा ने आश्रम में रहने के लिए जगह दे दी। रात होने पर उसने तंत्र-मंत्र के नाम पर धमकाकर दुष्कर्म किया। इस तरह वह तीन दिन से ज्यादती कर रहा था। रविवार को वह अपने काम में लगा हुआ था तो उसकी नजरें चुराकर भाग निकला।
मंदिर में जमाया था अड्डा
पूछताछ में बाबा ने अपना नाम हरिओम उर्फ बमचिक बाबा बताया। वह मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। 15 साल से वह मंदिर में रह रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वह कई अनैतिक गतिविधियों में भी लिप्त है। उसके बारे में जानकारी निकाली जा रही है।






Be First to Comment