सुरवाया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

शिवपुरी। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हो, मतदाता के मन में किसी प्रकार का भय ना हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। कोई बाहरी अपराधी किसी प्रकार से मतदान में गड़बड़ी ना कर पाये, इसलिए जगह-जगह चैकिंग की जा रही हे। इसी क्रम में करैरा अनुविभाग के सुरवाया थाना अंतर्गत आने वाले ग्रामों में आज पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
जानकारी के अनुसार सुरवाया थाने के करीब एक दर्जन ग्रामों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में सुरवाया थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकरवार ने अपने समस्त स्टाप सहित बीएसएफ के जवानों के साथ सुरवाया, गढ़ीबरोद, भड़ बावड़ी, डबिया, खुटेला, अजंगवा, बिची, मोहनगढ़, करही सहित एक दर्जन ग्रामों में हथियारों से लैस होकर निकाला गया। लोगों से शन्तिपूर्ण मतदान करने की चर्चा थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकरवार द्वारा की गई। वहीं हथियारों से लैस जवानों ने यह सन्देश दिया कि चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी की तो पुलिस द्वारा छोड़ा नहीं जाएगा।