Press "Enter" to skip to content

भोपाल: चौथी बीवी ने तीसरी को लगाई आग, गिरफ्तार,


भोपाल मध्य प्रदेश के भोपाल में एक महिला द्वारा अपनी सौतन को आग के हवाले करने का अजीबोग

रीब मामला सामने आया है। सलीम नामक शख्स की चौथी बीवी ने अपनी मां के साथ मिलकर पति की तीसरी बीवी पर किरोसीन छिड़ककर आग लगा दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैपुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हाउसिंग सोसाइटी में सिक्यॉरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले सलीम की चौथी बीवी आयशा ने तीसरी बीवी शबनम को तलाक देने को कहा, जिससे वह सलीम के साथ रह सके। शबनम के इनकार करने पर 4 जनवरी को आयशा और उसकी मां वसीमा ने उस पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा दिया। शबनम का शरीर 50 प्रतिशत जल चुका है और उसका गंभीर हालात में हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी आयशा और उसकी मां वसीमा को हिरासत में ले लिया गया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!