Press "Enter" to skip to content

बड़ी घटना को अंजाम देने को घर में घुसा चोर 

बैराड। थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 चंद्रशेखर अवस्थी के निवास पर  शुक्रवार की रात्रि करीब 10 बजे एक अज्ञात चोर घुस आया जिसने सबसे पहले दोनों मोबाइल कब्जे में लिए इसके बाद चंद्रशेखर अवस्थी की बच्ची जाग गई तो उसने आवाज लगाई की चोर चोर तो चोर शोरगुल सुनकर चंद्रशेखर के घर से जाते जाते दो मोबाइल फोन एवं पेंट तथा पैंट की जेब में रखें रुपए लेकर छज्जे से कूद कर भाग गया। रात्रि होने की वजह से पहचान में नहीं आया। अज्ञात चोर के साथ दो चार लोग और होने की संभावना है जो मौके पर 1 जोड़ी चप्पल छोड़ गया जो पुलिस थाने में जमा करा दी गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!