
शिवपुरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस द्वारा टिकिट न दिए जाने से रूष्ट होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे की दम भरने वाले पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला अचानक कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा के साथ उनका नामांकन फार्म दाखिल कराने पहुंच गए। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि सिंधिया कोटे से पोहरी विधानसभा क्षेत्र से टिकिट की मांग करने वाले हरिवल्लभ शुक्ला को ऐन वक्त पर सांसद सिंधिया ने टिकिट न देकर सुरेश राठखेड़ा को कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया था। टिकिट न मिलने से श्री शुक्ला आनन फानन में बैराड़ में एक बड़ी बैठक को लेकर चुनाव लडऩे की रायशुमारी करने पहुंच गए। सर्व समाज की आयोजित इस बैठक में ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित हुआ कि श्री शुक्ला निर्दलीय या अन्य किसी दल से चुनाव मैदान में कूंद जायें। बताया जाता है कि श्री शुक्ला ने भी स्वीकार्य करते हुए कहा कि वे अवश्य चुनाव लड़ेंगे। श्री शुक्ला समर्थक उस समय हतप्रभ रह गए जब वे कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका नामांकन फार्म जमा कराने के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पहुंच गए जो जन चर्चा का विषय बना हुआ है।






Be First to Comment