दबंगो ने किया तालाब पर कब्जा
तहसीलदार के आदेश के बाद भी कार्यवाही नहीं
खनियांधाना। जनपद के ग्राम मुंहासा के मजरा ऊमरी में तालाब का निर्माण पशुओं कके पानी पीने व गांव बासियों की सुविधायें व अन्य निस्तार क्रियाओं के लिये किया गया था लेकिन गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा तालाब के पानी का व्यक्तिगत उपयोग कर मोटर पंप लगाकर अपने खेतों में सिंचाई करने से गांव बाले परेशान हो रहे हैं 7 जिसकी शिकायत तहसीलदार खनियांधाना को की गई जिसके बाद तहसीलदार ने थाना प्रभारी मायापुर को निर्देशित करते हुये करन सिंह पुत्र इमरत सिंह द्वारा तालाब में मोटर पंप डाल कर की जा रही खेतों में सिंचाई की जा रही है उसको रोका जाये जिससे आने बाले समय में पशुओं को पानी पीने की समस्या पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत का पंचनामा के आधार पर तहसीलदार ने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुये मौके पर से तालाब द्वारा सिंचाई में हेतु उपयोग में लाये गये मोटर पम्प एवं पाईप जब्त कर तालाब से सिंचाई बन्द किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा, लेकिन आदेश के बावजूद आज तक कोई कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं।
बॉक्स
इनका कहना है
तहसीलदार के आदेश के बाद हमने मौके पर कार्यवाही करते हुये मोटर पंप हटवा दिया था लेकिन यदि पुन: कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है तो हम पुलिस टीम भेज कर कार्यवाही करेंगे
परमानंद शर्मा
थाना प्रभारी मायापुर





Be First to Comment