Press "Enter" to skip to content

पूर्व भाजपा मण्डल महामन्त्री की टवेरा से हुई जबरदस्त टक्कर  टवेरा मोटरसाइकिल की टक्कर से हुई मौत पर परिजनों ने थाने के सामने लगाया जाम  दो व्यक्ति गम्भीर रूप से झाँसी में भर्ती 

करैरा। थाना करैरा के ग्राम बघेदरी जा रहे मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति करैरा से अपने ग्राम बघेदरी जा रहे थे तभी बघेदरी की ओर से करैरा आ रहे सरपंच पुत्र पूर्व भाजपा मण्डल महामन्त्री की टवेरा से हुई टक्कर में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान झाँसी में मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल है। मृतकों के परिजनों ने भाजपा मण्डल के पूर्व महामन्त्री पर हत्या के आरोप लगाते हुये थाना के सामने लाश रखकर तीन घण्टे तक जाम रखा और कलेक्टर एसपी के आने के बाद जाम हटाने की मांग करते रहे तब करैरा तहसीलदार नवनीत शर्मा ने मौके पर पहुचकर जाम हटवाया और सरपंच पुत्र के खिलाफ 304(ए) का मामला दर्ज कर लिया गया।

उक्त आशय जानकारी देते हुये मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आज से एक माह पूर्व ग्राम बघेदरी के सरपंच श्रीमती प्रेमा बाई दुबे के पुत्र सुरेन्द्र दुबे ने मृतक कल्लू जाटव पुत्र डबिया जाटव उम्र 40 साल निवासी ग्राम बघेदरी के अगूंठा लेकर बैंक से इंदरा गांधी आवास कुटीर के पैसे निकाल लिए थे । जब मेरा पुत्र इस राशि के पैसे लेने जाता तो यह गाली गलौच करता था इसी बात पर एक दिन मुह बाद भी हो गया और जिसकी रिपोर्ट करैरा थाने में दर्ज कराई थी लेकिन टी आई ने हमारे आवेदन पर कोई कार्यवाही नही की इसके बाद से नाराज होकर एक दिन सरपंच पुत्र सुरेन्द्र दुवे ने एक माह के अंदर जान से मार देने की धमकी दी थी । ठीक 10 दिनों के अंतराल में कल्लू जाटव पुत्र डबिया जाटव उम्र 40 साल जो अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम बघेदरी अपने घर जा रहा था उसके साथ दो और भी थे एक रामसिंह जाटव मुकेश जाटव में सरपंच पुत्र सुरेन्द्र दुबे ने अपनी टवेरा से टक्कर मार दी जिससे गम्भीर रूप से घायल कल्लू जाटव की इलाज के दौरान मौत हो गई घायलो के वयान पर मृतको के परिजनों ने थाने के सामने लाश रखकर तीन घण्टे तक जाम  किया और एसपी कलेक्टर को यही आने की मांग करते और सरपंच पुत्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करते रहे। इन तीन घण्टे के बाद करैरा तहसीलदार नवनीत शर्मा थाने पहुचे और परिजनों को समझा बुझाकर जाम की बात कही तहसीलदार के हस्तक्षेप के पूर्व भाजपा मण्डल के महामन्त्री सरपंच पुत्र सुरेन्द्र दुबे के खिलाफ 304 (ए) का मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!