
शिवपुरी। सिरसौद थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को दोपहर के समय मुखबिर से सूचना मिली कि टोंका बेहट तिराहा सिरसौद पर एक युवक अवैध कट्टे के साथ किसी वारदात की टोह में घूम रहा है। पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम पूरन पुत्र रामदयाल जाटव उम्र 32 वर्ष निवासी सिरसौद बताया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास एक 315 बोर का कट्टा मय तीन 3 जिंदा राउण्ड के बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सुरेश शर्मा, एएसआई रंगलाल मेर, प्रआर भुल्लन सिंह, आर सोनू सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment