इलाहाबाद। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने रविवार को
संगमनगरी इलाहाबाद में अपनी विशेष बैठक में 11 फर्जी बाबाओं की सूची जारी
की है। इनमें डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम सिंह, राधे मां, आसाराम
बापू व निर्मल बाबा सहित 11 के नाम हैं।
हरियाणा के सिरसा के डेरा
सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म मामलों में 20 वर्ष की
जेल की सजा होने के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने 11 बाबाओं को फर्जी
मानते हुए उनकी सूची तैयार की है। इस सूची में आसाराम तथा उसके पुत्र
नारायण सांई, राधे मां व निर्मल बाबा के भी नाम थे। आज इनके नाम पर मुहर लग
गई। इलाहाबाद के भी 3 बाबाओं का नाम लिस्ट में शामिल हैं।
इलाहाबाद
के बाघंबरी मठ में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की विशेष बैठक में 13 अखाड़ा
के 26 संत शामिल थे। आज 11 फर्जी बाबा की सूची को सार्वजनिक किया गया। इस
बैठक में उनके सामूहिक बहिष्कार का भी फैसला किया गया।
बैठक के बाद परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि फर्जी धर्मगुरुओं से सनातन धर्म के स्वरूप को काफी नुकसान पहुंचा है।
हम
फर्जी धर्मगुरुओं की सूची बनाकर उसे केंद्र व सभी राज्य सरकारों, चारों
पीठ के शंकराचार्य व 13 अखाड़ा के पीठाधीश्वरों को भेजकर सामूहिक बहिष्कार
करेंगे। उन्होंने बताया कि सूची में शामिल शमिल फर्जी बाबाओं को कुंभ,
अर्धकुंभ, और अन्य धार्मिक मेलों में सरकारी सुविधा न मिले, यह पहल भी
होगी।
इसके साथ ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद फर्जी बाबाओं के महात्मा
लिखने पर रोक लगाने के लिए चेतावनी भी जारी किया, जिससे फर्जी और ढोंगी
बाबाओं की करतूत से सनातन धर्म और साधु-संतों का नाम न बदनाम हो।
अखाड़ा
परिषद की बैठक में फर्जी बाबाओं पर नकेल कसने की तैयारी पर भी चर्चा के
बाद अर्धकुंभ मेले से पहले संतों के नाम को कलंकित करने वालों के खिलाफ
अभियान चलाकर उन्हें जनता के सामने बेनकाब करने की कार्रवाई की जाएगी।
फर्जी बाबा की सूची इस प्रकार है
1- आसाराम बापू उर्फ आशुमल शिरमलानी
2- सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां
3- सच्चिदानंद गिरि उर्फ सचिन दत्ता
4- गुरमीत सिंह राम रहीम सच्चा डेरा, सिरसा।
5- ओम बाबा उर्फ विवेकानंद झा।
6- निर्मल बाबा उर्फ निर्मलप्रीत सिंह।
7- इच्छाधारी भीमानंद उर्फ शिवमूर्ति द्विवेदी।
8- स्वामी असीमानंद।
9- ऊं नम: शिवाय।
10- नारायण साईं।
11 राम पाल।
फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी, राधे मां और निर्मल बाबा शामिल
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 छात्रों ने रचा इतिहास, नवोदय व आवासीय विद्यालयों में चयन / Shivpuri News<br>





Be First to Comment