Press "Enter" to skip to content

आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल हर महीने लेते हैं दो लाख रुपए सैलरी, घर पर कोई सहायक कर्मचारी नहीं

आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल हर महीने लेते हैं दो लाख रुपए सैलरी, घर पर कोई सहायक कर्मचारी नहीं

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल का सैलरी दो लाख रुपए से कुछ ही ज्यादा है और उन्हें घर पर कोई सहायक कर्मचारी भी नहीं दिए गए हैं. यह जानकारी केंद्रीय बैंक ने सूचना के अधिकार के तहत पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में दी.
रिजर्व बैंक ने बताया है कि पटेल ने सितंबर में गवर्नर का पद ग्रहण किया था और अभी वह अपने डिप्टी गवर्नर के तौर पर अलॉट किए गए फ्लैट में ही रह रहे हैं.बैंक ने कहा कि मौजूदा गवर्नर उर्जित पटेल को उनके आवास पर कोई भी सहायक कर्मचारी नहीं दिया गया है. हालांकि, उन्हें दो कार और दो ड्राइवर दिए गए हैं. बैंक से आरटीआई में पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और मौजूदा गवर्नर पटेल को दिए जाने वाले वेतन इत्यादि की जानकारी मांगी गई थी.
अक्टूबर में पटेल को पहली बार पूरे माह का वेतन दिया गया और उन्हें 2.09 लाख रुपए का वेतन दिया गया. अगस्त में राजन को भी यही वेतन दिया गया था. उन्होंने चार सितंबर को पद छोड़ा था तो इन चार दिनों का अतिरिक्त वेतन उन्हें 27933 रुपए दिया गया था.
राजन ने पांच सितंबर 2013 को 1.69 लाख रुपए के वेतन पर गवर्नर का पद ग्रहण किया था. बाद में उनका वेतन 2014 में बढ़ाकर 1.78 लाख रुपए और 2015 में 1.87 लाख रुपए किया गया था. उनका वेतन 2.04 लाख रुपए से बढ़ाकर 2.09 लाख रुपए इसी साल जनवरी में किया गया था.
रिजर्व बैंक ने बताया कि राजन को तीन कार और चार ड्राइवर दिए गए थे. इसके अलावा उन्हें बैंक की ओर से मुंबई में एक बंग्ला दिया गया था, जहां एक केयरटेकर और नौ रखरखाव कर्मी उन्हें सहायक कर्मचारियों के तौर पर दिए गए थे.
केंद्र सरकार ने हाल ही में पटेल की नियुक्ति की जानकारी के कागजात सार्वजनिक करने से मना कर दिया था, क्योंकि यह ‘मंत्रिमंडल की बैठक के दस्तावेज’ हैं.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!