Press "Enter" to skip to content

प्राइवेट वाहन चालकों ने दिन भर हड़ताल कर किया जंगी प्रदर्शन पूरे दिन परेशान होते रहे हजारों यात्री

Image result for हड़ताल

खनियाधाना
नगर में प्राइवेट वाहन चालकों द्वारा आज नए लागू किये जा रहे मोटर व्हीकल
एक्ट के खिलाफ जंगी प्रदर्शन कर हड़ताल रखी  जिससे सैकड़ो सवारी वाहन व
लोडिंग वाहनों  के पहिए आज दिन भर थमे रहे । प्रदर्शन में करीब दो सैकड़ा
से भी अधिक वाहन चालक शामिल रहे । बसों से लेकर तीन पहिया बाहन के पहिए थमे
रहे, जिससे आवागमन करने वाले सभी यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना
पड़ा  अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए यात्रियों को भटकना पड़ा।
प्राइवेट वाहन चालक संघ खनियाधाना के अध्यक्ष कमलेश कोली ने जानकारी देते
हुए बताया की सरकार द्वारा नए एक्ट में चालकों के प्रति काफी सख्त रवैया
अपनाया गया है जिसमें बस,ट्रक, कार,ऑटो, रिक्शा या किसी अन्य तरह का वाहन
चलाते वक्त दुर्घटना हुई तो अब पूरी जिम्मेदारी वाहन चालक की ही रहेगी।
संपूर्ण हड़ताल में उपाध्यक्ष तुलाराम अहिरवार, मुन्ना पठान, सचिव प्रकाश
हिंडोरिया, प्रकाश केवट, सचिन सेन, लल्लू अहिरवार, अफजल खान सहित करीब दो
सैकड़ा से अधिक वाहन चालक हड़ताल में उपस्थित रहे ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!