Press "Enter" to skip to content

आर्थिक लेनदेन में पारदर्शिता के लिए स्विट्जरलैंड से जारी है बातः मोदी

Image result for स्विट्जरलैंड से जारी है बातः मोदी

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आई स्विट्जरलैंड की
राष्ट्रपति डोरिस लिउथर्ड और पीएम मोदी के बीच गुरुवार को दि्वपक्षीय
बातचीत हुई। इस दौरान कई समझौते हुए। बातचीत के बाद जारी हुए साझा बयान में
पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के सामने आर्थिक लेन-देन के मामले में
पारदर्शीता चिंता का विषय है और इसके लिए स्विट्जरलैंड के साथ सहयोग जारी
है।
वहीं पीएम ने स्विस राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि यह
खुशी की बात है कि आप उस समय भारत दौरे पर आईं हैं जब हम अपनी आजादी के 70
साल का जश्न मना रहे हैं वहीं भारत-स्विस रिश्तों को भी 70 साल हुए हैं।
मैं स्विट्जरलैंड को एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत का समर्थन करने पर
धन्यवाद देता हूं।
वहीं स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे
यहां मनी लॉन्ड्रिंग के लिए सबसे कठोर कानून है और हमें खुशी होगी कि अन्य
देश भी इसे अपनाएं। स्विट्डरलैंड एक महत्वपूर्ण आर्थिक जगह है और रहेगी।
हम पूरी तरह से पारदर्शी, सहयोगी और भरोसेमंद पार्टनर बने रहना चाहते हैं।
हम स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, क्लीन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी
योजनाओं में भरोसेमंद सहयोगी साबित होंगे।
इससे पहले राष्ट्रपति
डोरिस लिउथर्ड का दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।
इस दौरान उनकी मुलाकात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी से हुई।
लिउथर्ड अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत कल भारत पहुंची थी।
राष्ट्रपति
भवन में स्वागत समारोह के दौरान स्विस राष्ट्रपति डोरिस लिउथर्ड ने कहा कि
भारत और स्विट्जरलैंड 70 सालों से दोस्त हैं और उन्होंने इस दोस्ती को
मजबूती देने की बात कही। स्विस राष्ट्रपति ने कहा कि हमें उम्मीद है कि
दोनों देश व्यापार और साझेदारी से जुड़े समझौतों को नई गति देंगे। उन्होंने
पीएम मोदी के देश में किए जा रहे सुधारों को लेकर सराहना की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!