
बदरवास।
कस्बे में अग्रसेन जयंति के उपल्क्ष में अग्रवाल समाज की महिला सोशल ग्रुप
द्वारा स्थानीय धर्मशाला में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा गरवा आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जा
रहा है। सोशल गु्रप की गिरजा अग्रवाल, राधा अग्रवाल, बर्षा सिंघल तथा
सुनीता गुप्ता आदि ने बताया कि हरबर्ष की भांति इस बर्ष भी महाराजा अग्रसेन
जयंति महोत्सव बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की
शुरुआत दीप प्रज्जवलन कर की गई प्रतियोगिताओं के प्रथम चरण में मिट्टी के
गणेश बनाओ, जीतो जेक पोट तथा फैंसीड्रेस आदि प्रतियोगिताएं अयोजित हुईं। आज
दूसरे चरण में स्वास्तिक बनाओं, कलश सजाओ तथा मंकी रेस प्रतियोगिता आयोजित
होंगी तथा अंतिम चरण में एक शाम महाराजा अग्रसेन के नाम गरवा प्रतियोगिता
एवं गु्रप द्वारा विजयताओं को पुस्कार देकर संमानित किया जायेगा। सोशल
ग्रुप की महिलाओं ने सभी अग्रबंदुओं से आग्रह किया है कि कार्यक्रम में
संमलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढाएं।






Be First to Comment