Press "Enter" to skip to content

बेरोजगारों पर बैंक प्रबंधक का टूटता कहर, सब्सिडी की राशि की वापिस सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत बेअसर

योगेंद्र जैन पोहरी- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बेरोजगार युवक व युवती के लिए स्वरोजगार के अवसर हेतु बैंको के माध्यम से लोन दिलवाए जा रहे है जिससे बेरोजगारी में कमी आ सके। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत हजारों युवक युवतियों को मध्य प्रदेश शासन की योजना का लाभ बैंको द्वारा मिला चुका है। शिवपुरी जिले के एकमात्र चर्चित बैंक भारतीय स्टेट बैंक में सुविधा शुल्क का चलन चालू है सुविधा शुल्क या रिश्वत दो अपना लोन ले जाओ। पोहरी में शाखा प्रबंधक, फीड अधिकारियों द्वारा इसी तरह से बेरोजगार युवको से पैसो की मांग की जा रही है बेरोजगार को रोजगार के लिए व्यावसायिक ऋण स्वीकुत कराने  वाले बैंक कर्मी ही स्वयं ऋण के बदले रिश्वत की मांग करने लगे तो आप बैंक में व्याप्त भष्टाचारी की स्थिति का बखूबी अंदाजा लगा सकते है जहाँ ऋण दिय जाने के नाम पर लोगो को परेशान व बैंक के चक्कर लगाने को बैंक प्रबंधक मजबूर कर रहा है लोन चाहिए तो सुविधा शुल्क या इसी प्रकार बैंक के चक्कर लगाओ हम बात कर रहे है भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पोहरी के शाखा प्रवधक व फीड ऑफिसर द्वारा बेरोजगार को रोजगार के लिए व्यावसायिक ऋण स्वीकुत करने के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग की गई है लालाराम शाक्य द्वारा एक साल पहले अपने लिया मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत 5 लाख का लोन ग्राम उधोग से दोना पतल का धंधा करने के लिए करवाया था इस के लिए  लगातार भारतीय स्टेट बैंक के चक्कर लगा कर थक गया है बैंक के लोन कर्मचारी द्वारा 50 हजार रुपए की मांग की गई थी बैंक में लोन तो पास नही हुआ पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा उसकी सब्सिड़ी की 1 लाख 50 हजार की राशि  बैंक को भेजी जा चुकी थी  लालाराम शाक्य द्वारा बैंक कर्मचारी को पैसे नही दिए तो कर्मचारी द्वारा राशि वापिस कर दी गयी और ग्राहक को धमकी भी दी कि जहाँ भी शिकायत कर ले कोई हमारा कुछ नही कर सकता क्योंकि जिले में भी कुछ राशि जाती है। इसी प्रकार बहुत से बेरोजगर बैंक के लगातार चक्कर लगा रहे है। बैंक कर्मचारियों द्वारा पैसे की मांग की गई पोहरी क्षेत्र में सेकड़ो बेरोजगर आज भी बैंक के चक्कर लगा रहे है पर लोन के नाम पर सुविधा शुल्क या फिर निराश हाथ लगती है इन बेरोजगर को। प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार के अवसर दिलाने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है इन प्रयासो पर बैंक प्रबंधक हावी है खुल कर सुविधा शुल्क मांगी जा रही है।
मुख्यमंत्री की योजना पर बैंककर्मी हावी-मध्य प्रदेश सरकार पर हमेशा से ही अधिकारी हावी रहे है। इसकी शिकायत भी जन प्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री से कर चुके है।पोहरी तहसील में भारतीय स्टेट बैंक  के शाखा प्रबंधक व लोन अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा संचालित योजन पर भी ग्रहण लग दी है इन सभी योजन पर सुविधा शुल्क बिना कोई भी काम नही होता तभी तो सेकड़ो बेरोजगार युवक सालो से बैंक में लोन के लिए चक्कर लगा रही है पर बैंको में लोन आपको नही मिलेगा।
बैंक के अंदर शाखा प्रवन्धक व बाहर भी दलालो का कब्जा-भारतीय स्टेट बैंक की पोहरी शाखा में आपका काम बिना पैसे में नही होगा इसके लिए आपको बैंक के अंदर व बाहर दलालो का कब्जा है गरीब के लिए लोन नही देते हुए अमीरो को लोन का वितरण किया जा रहा है।
सी.एम हेल्पलाइन पर भी शिकायत का कोई असर नहीं-लोन के लिए भारतीय स्टेट बैंक की पोहरी शाखा में महीनों से चक्कर लगा रहे लाला राम शाक्य द द्वारा बैंक कर्मचारियो की शिकायत सी.एम हेल्पलाइन पर भी कर चुके है  जिसका शिकायत न.2970329 है जिसकी सुनवाई 1 साल बाद भी नही हो पाई है अधिकरी व कर्मचारी मध्य प्रदेश में सी.एम हेल्पलाइन का भी मजाक बन दिया है  है इस लिया आज तक कोई सुनवाई नही है।

बैंक प्रबधक ने सब्सिडी की राशि की वापिस-पोहरी में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बैंक प्रवधक व फ़ीड अधिकारी शासन की योजनाओ का लाभ वेरोजगरो को नही मिल रहा है तभी तो मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत 5 लाख रुपए के लोन के लिया बैंक प्रवधक के चक्कर लगा रहे थे लालाराम शाक्य के लोन के बदले 50000 हजार की मांग की गई थी लोन तो नही मिला पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा लोन पर मिलने वाली सब्सिडी की 1 लाख 50 हजार की राशि चैक क्रमांक-021851 से बैंक को भेज दी गयी पर लालाराम शाक्य द्वार पैसे नही दिया जाने के बाद फीड अधिकारी द्वारा राशि वापिस  कर दी गई जिसकी शिकायत सी.एम हेल्पलाइन पर शिकायत क्रमाक-4413948 द्वारा की गई है भारतीय स्टेट बैंक पोहरी के शाखा  प्रवधक द्वारा शासन की योजना का लाभ बेरोजगारों को नही मिल पा रहा है।

क्या कहते हैं उपभोक्ता
में लगातार पोहरी भारतीय स्टेट बैंक के चक्कर लगा रहा हु मेने 5 लाख रुपए का लोन मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से करवाया था बैंक कर्मचारी द्वारा पैसे की मांग की गई थी पैसे नही देने के कारण शासन द्वारा जो सब्सिडी की राशि आई थी वापिस कर दी जिसकी शिकायत सी.एम हेल्पलाइन पर की है कोई करवाई नही हुई।
लालाराम शाक्य शिकायतकर्ता

-मैंं लगातार बैंक के चक्कर लगा रहा हूं मुझे लोन के बारे में कोई जानकारी नही देते है जबकि बैंक के अंदर दलाल बैठे है।
सीताराम वर्मा 

क्या कहते हैं जिम्मेदार
मेरी जानकारी में मामला नही है पैसे की मांग नही पोहरीकी गई है यदि ऐसा कोई मामला है में देखता हूं।
प्रवीण पॉल, शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!