Press "Enter" to skip to content

बामोरकलां में सुबह शाम सड़क के दोनों ओर लगती खुले में शौच करने बालो की लाईन नागरिकों को होती परेशानी

प्रधानमंत्री के दिव्य स्वप्न को ग्राम पंचायत बामोरकलां में पलीता लगाती लौटा पार्टी

बामौरकलां :– खनियाधाना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बामोरकलां में आज कल स्वच्छता अभियान को कोई सरकारी फरमान नही स्वच्छता हमे रखना है यदि यह सोच सभी की हो गांवो औऱ नगरो को स्वच्छ बनाया जा सकता है पर यहां बामोरकलां में हर घर मे शौचालय हो यह सरकार की मंशा है जिसके तहत प्रोत्साहन राशि भी सरकार दे रही है फिर भी शौचालय सड़क के दोनों ओर क्यो? इसके लिये दोषी कौन?सरकारी आंकड़ों में ऐसे कई परिवार है जो कागजो में शौचालय निर्मित है हकीकत में उनके पास कोई शौचालय नही बामौरकलां से निकले भिंड भोपाल स्टेट हाइवे के दोनों ओर नगर के दोनों छोरो पर लौटा पार्टी शौच करने बालो की लाईन लगी रहती है जिससे सुबह शाम घूमने बालो को खासी दिक्कत व शर्मिन्दगी महसूस होती है एक तो सड़को पर जानवर फिरते है और रोड 24 घण्टे चालू रहता है महिलाये शौच करने के लिये अपने साथ छोटे बच्चों को भी ले जाती जो बिल्कुल सड़क के नजदीक शौच करने को बैठते है हादसे का डर भी बना रहता है ।सड़क के किनारे शौच करने बालो पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश है मगर यहाँ न कड़ी कार्यवाही हो रही न ही यहा खुले में शौच से हो रहे नुकसान को बताने बाला कोई जिम्मेदार  है। जिसके घर शौचालय है वह भी सड़को पर शौच के लिये बैठा नजर आता है कई जगह ऐसे भी नजारे नजर आए है बना  तो शौचालय है मगर कोई उसमे दुकान खोले बैठा है किसी ने अपना सामान रखा हुआ है पर इस ग्राम पंचायत बामोरकलां में रोकने टोकने बाला कोई नही है आम लोगो ने जिला प्रशासन से मांग की है की जब सरकार शौचालय बनबा रही है तो सड़क के किनारे क्यो लौटा पार्टी शौच करते नजर आते है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!