सीतामऊ। के समीप ग्राम भरतपुरा में मंगलवार अलसुबह एक बस चालक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। चालक सुबह उठने के बाद भरतपुरा बस स्टैंड के कुछ दूरी पर शौच करने गया था तभी उसकी हत्या हो गई। मृतक भरतपुरा-मंदसौर चलने वाली प्रिंस बस का चालक था। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।सीतामऊ टीआई केएल दांगी ने बताया कि ग्राम भरतपुरा में बस स्टैंड पर सोमवार रात में प्रिंस बस के चालक भुवानसिंह पिता मांगूसिंह राजपूत (25) निवासी झांगरिया ने अपनी बस खड़ी की थी। बाद में चालक एवं क्लीनर रोज की तरह बस में सो गए। मंगलवार सुबह 5 बजे उठने के बाद चालक भुवानसिंह स्टैंड के कुछ दूरी पर शौच करने के लिए गया था उसके बाद वह बहुत देर तक नहीं आया। तब क्लीनर उसे देखने के लिए शौच स्थल पर पहुंचा तो वह सन्न रह गया। यहां पर भुवानसिंह की खून से सनी लाश पड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई दांगी ने बताया कि भुवानसिंह की हत्या गले पर धारदार हथियारों से चोट पहुंचाकर की गई है। उसकी हत्या करने के लिए किसी ने उसका दूर सूनसान इलाके में आने का इंतजार किया होगा। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली जाएगी। सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शव का पीएम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंपा। पुलिस जांच के लिए शाम को ग्राम झांगरिया भी पहुंची थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
शौच करने गए बस चालक की हत्या,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- हनुमान जन्मोत्सव पर खनियांधाना में भक्ति का सैलाब, भव्य चल समारोह में उमड़ा जनसागर / Shivpuri News<br>
- जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवपुरी बना विजेता / Shivpuri News
- बंद मकान में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, परिवार झांसी गया था / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- अनाज मंडी के पीछे करैरा में आरोपी कट्टे सहित गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News




Be First to Comment