
शिवपुरी।
भारतीय जैन मिलन का राष्ट्रीय सम्मेलन आज 18 मार्च एवं क्षेत्रीय सम्मेलन
19 मार्च को सोनागिरी दतिया में आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी जैन
मिलन, महिला जैन शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष भानू प्रकाश जैन-ललिता जैन एवं
सचिव अशोक जैन-मंजू जैन द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
सम्मेलन में देश के सभी राज्यों की शाखाओं के केन्द्रीय, क्षेत्रीय एवं
स्थानीय शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान
संस्था की धार्मिक, सामाजिक, गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। इसके उपरांत
सभी सदस्य एक-दूसरे से परस्पर मिलकर प्रेम के रंगों में रंगकर होली
मनाएंगे। इसमें शाखा शिवपुरी की केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं
क्षेत्रीय सदस्य सहित अध्यक्ष, मंत्री और संस्था के सदस्य भाग लेंगे। इसके
बाद शिवपुरी शाखा के सदस्यों द्वारा संरक्षण सदस्य अतिवीर नरेन्द्र जैन
मामा एवं वीरां. सरोज जैन के फार्म हाउस अग्रसेन नगर में 26 मार्च 2017 को
होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें संस्था द्वारा बच्चों को खेल,
महिलाओं के लिए हाऊजी गेम, प्रश्रमंच अंताक्षरी, चेयर रेस का आयोजन कर
होली मिलन समारोह मनाया जाएगा।






Be First to Comment