Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी प्रतिभाओं की खान, प्रतियोगिता निखारती हैं हुनर: एडीशन एसपी मौर्य


पांच दिवसीय जिला स्तरीय स्नूकर एवं बिलियर्डस प्रतियोगिता का हुआ समापन, विजेताओं को बांटे पुरस्कार

शिवपुरी। एक जमाने तक बिलियर्डस जैसे खेल सिर्फ फिल्मों या टेलीविजन पर ही देखने को मिलते थे और इसे रईसों का खेल माना जाता था, लेकिन शिवपुरी जैसे छोटे शहर में बिलियर्डस और स्नूकर के इतने होनहार खिलाडिय़ों को देखकर कहा जा सकता है कि शिवपुरी प्रतिभाओं की खान है, क्योंकि अन्य खेलों और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी यहां के युवाओं ने प्रदेश में परचम फहराया है। प्रतिभाओं को निखारने में इस तरह की प्रतियोगिताएं मील का पत्थर साबित होती हैं। यह बात पांच दिवसीय जिला स्तरीय बिलियर्डस एवं स्नूकर प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडीशनल एसपी कमलसिंह मौर्य ने कही। गुरुद्वारा पुरानी शिवपुरी रोड स्थित गेमजोन में संपन्न् हुई इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान 100 से अधिक मैच खेले गए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी एमके धौलपुरी ने आयोजकों और बिलियर्डस कोच नीरू तोमर की सराहना की और उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर बिलियर्डस फेडरेशन के माध्यम से वह शिवपुरी में भी बिलियर्डस के जिला फेडरेशन की शुरुआत कराएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर यूसी गुप्ता ने की। इस दौरान स्नूकर, बिलियर्ड व मिनी स्नूकर प्रतियोगिता में विजेता व उप विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी, गिफ्ट व नगद राशि प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में एडीशनल एसपी मौर्य व खेल अधिकारी ने बिलियर्ड टेबिल पर हाथ भी आजमाए। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहायक जिला पेंशन अधिकारी ऐश्वर्य शर्मा, बृजेश तोमर, अशोक अग्रवाल, सतेन्द्र सेंगर, नीरज सरैया, देवेन्द्र समाधिया, बॉवी राजा, राजीव शर्मा, नीरज तोमर के अलावा प्रतियोगिता के आयोजक मंडल के तरूण शिवहरे, आशीष विजयवर्गीय, राहुल तिवारी, राघवेन्द्र व्यास सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
बॉक्स
बड़े भाई ने छोटे को शिकस्त देकर जीता खिताब
पांच दिवसीय प्रतियोगिता का सबसे रोचक मुकाबला स्नूकर का  रहा जहां फाइनल दो भाईयों नमन व नितिन शुक्ला के बीच खेला गया। पांच सेट के इस मुकाबले में बड़े भाई नमन ने छोटे भाई नितिन को 3-2 से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा किया। जबकि मिनी स्नूकर में अर्पित अग्रवाल ने सेकी सिंह वैस को 2-1 से पराजित किया। बिलियर्डस का फाइनल मुकाबला विनय प्रतापसिंह सेंगर ने यतेन्द्र वर्मा को पराजित कर जीता। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!