Press "Enter" to skip to content

बरसात के पहले पानी ने बिगाडे गांव की गलियो के हालात

बरसात के पहले पानी ने बिगाडे गांव की गलियो के हालात

*गांव के मुख्य रास्ते में भरा १ फुट गहरा पानी लोगों को निकलना हो रहा है मुश्किल*

*सरपंच ने लगाए पूर्व सरपंच पर नाली ना बनाने का आरोप*

हिम्मतपुर (रानू परिहार हिम्मतपुर)

पिछोर विकासखंड की ग्राम पंचायत बदरखा के ग्राम राधापुर में बरसात के पहले पानी गिरने से गांव के मुख्य रास्ते पर १ फुट पानी भर चुका है जिससे ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों का निकलना मुश्किल हो रहा है इतना ही नहीं कई मोटरसाइकिल सवार लोग फिसल कर गिर जाते है राधापुर ग्राम के ग्रामीणों ने बताया कि 4 महीने तक हम लोगों को इस कीचड़ युक्त 3 फुट गहरे गंदे पानी से दिन में कई बार निकलना पड़ता है कई बार बुड्ढे लोग इसमें फिसल कर गिर जाते तो वही कई मोटरसाइकिल सवार भी फिसल कर गिर जाते है एवं ग्रामीणों ने बताया कि इस पानी के भराव का मुख्य कारण है कि जब पूर्व सरपंच बृजेश लोधी ने ग्राम में आरसीसी का निर्माण कराया था उस समय सीसी में नाली नहीं बनाई गई थी इसी कारण नाली ना होने के कारण पानी गांव से बाहर नहीं निकल पाता जब हमने तत्कालीन सरपंच खुशीराम प्रजापति से बात की तो उन्होंने पूर्व सरपंच बृजेश लोधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मेरे कार्यकाल का काम नहीं है यह तो पूर्व सरपंच बृजेश लोधी का कार्यकाल का काम है आप उन्हीं के पास जाकर शिकायत कर सकते हैं जब ग्रामीण पूर्व सरपंच बृजेश लोधी के पास गए तो उन्होंने कहा कि मैं सरपंच नहीं हूं आपका जो वर्तमान सरपंच है उन्हीं से बात करें इस तरह से  ग्रामीणों को बरसात के चार महीनों तक इस कीचड़ का सामना करना पडता है

*इनका कहना है*

👉एक फुट गहरे पानी मे बरसात के समय चार महीनो तक ईस कीचड युक्त गन्दे पानी से निकलना पडता हम जब सरपंच से बात करते है तो सरपंच का कहना होता कि मेरे कार्यकाल का काम नहीं पूर्व सरपंच के कार्यकाल का काम आप पूर्व सरपंच के पास जाएगी जब पूर्व सरपंच के पास जाते हैं तो वह कहता है वर्तमान सरपंच के पास जाइए इस तरह से हम लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही

प्रवेश पाल ग्रामीण राधापुर

👉यह मेरे कार्यकाल का काम नही है पूर्व सरपंच ब्रिजेश लोधी के कार्यकाल का काम है मुझे मालूम है कि इन 4 महीनों में ग्रामीणों को  निकल ले मैं पीड़ा उठानी पड़ती मैं कोशिश करुंगा की समस्या का समाधान हो सके

खुशीराम प्रजापति सरपंच ग्राम पंचायत बदरखा

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!