शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 05 नवम्बर को शिवपुरी के एक दिवसीय प्रवास के दौरान अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमती सिंधिया 05 नवम्बर 2017 को दोपहर 12.30 बजे शिवपुरी सर्किट हाउस में आएगीं। दोपहर 01 बजे मानस भवन शिवपुरी में श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डेवलपमेंट द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भाग लेंगी। दोपहर 02 बजे से 02.15 तक आरक्षित रहेगा। दोपहर 02.45 बजे सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण, खूबत घाटी, भूरा-खो पर पाईप लाईन का निरीक्षण करेंगी। अपराह्न 03.45 बजे से कलेक्टर कार्यालय में फिल्टर प्लांट के कार्यों की समीक्षा एवं सनघटा डैम, लोअर उर सिंचाई परियोजना, प्रधानमंत्री सड़क के वन विभाग मे लंबित प्रकरणों की समीक्षा करेंगी। अपराह्न 04.30 बजे कार्यकर्ताओं/प्रतिनिधियों से सर्किट हाउस शिवपुरी में चर्चा करेंगी। शाम 06 बजे जीर्णमाता समिति द्वारा आयोजित सिद्धेश्वर मंदिर पर भजन संध्या में भाग लेंगी। इसके उपरांत शाम 06.40 बजे झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी।
मंत्री सिंधिया आज स्वास्थ्य शिविर में लेंगी भाग
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News





Be First to Comment