Press "Enter" to skip to content

पीएम के न खाऊंगा और न खाने दूंगा की बात को पलीता लगाते प्रशासनिक नुमाइंदे

पेंशन भुगतान के लिए दर-दर भटक रहे स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त

सुविधा शुल्क के बिना कोई सुनने को नहीं है तैयार

शिवपुरी। 31 अगस्त 2016 को शिवराज सरकार ने 60 साल की आयु पूरी कर चुके शिवपुरी जिले के 40 महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ए एन एम् व् पर्वेक्षको को अचानक ही रिटायर्ड का आदेश दे दिया था। जिसके फलस्वरूप सीएमएचओ ऑफिस शिवपुरी में अपनी पेंशन व जी पी एफ एवं अन्य भत्ते के भुगतान के लिए दर दर भटक रहे है उनकी सुनने वाला कोई नही है। जब रिटायर्ड कर्मचारियों से हुई बातचीत में नाम न छापने की शर्त पर महिला एएनएम और पर्वेक्षकों ने बताया कि जिनके रूपये, सुविधा शुल्क पहुँच गया है। उनके जी पी एफ का पेमेंट उनके खाते में पहुँच चुका है और उन्ही लोगो में से कुछ लोगो की पेंशन भी मिलना शुरू हो गई है और जिन लोगो की सुविधा शुल्क नही पहुची वह दर दर की ठोकर खा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है हमारी जिंदगी भर की मेहनत की कमाई का पैसा लेने के लिए भी हमे सीएमएचओ के चक्कर काटने पड़ रहे है। 31 अगस्त को हम रिटार्यड हुए और आज तक 8 महीने से हमें पेंशन भुगतान नही मिला है। जबकि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है न खाऊंगा न खाने दूंगा। ठीक इसके उलट ही मप्र में हो रहा है। बिना कुछ दिए हुए हमें अपना भुगतान लेने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी ने कलेक्टर ओ पी श्रीवास्तव से मांग की है कि जल्द से जल्द हमारा पेंशन एवम जीपीएफ एवं अन्य भत्तों को भुगतान अतिशीघ्र कराया जाये नही तो हम सभी को मजबूर होकर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा क्यों की बिना रुपयो के हमें घर चलाना मुश्किल हो रहा है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!