Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर आज सौंपेगी ज्ञापन 

कोलारस। भाजपा सरकार की गलत नितियों एंव सरकार द्वारा पेट्रॉल,डीजल, पर पचास पैसे प्रति लीटर सेस लगाया गया है, और भावन्तर योजना के भुगतान में देरी की जा रही है, साथ ही किसान भुगतान के लिये भटक रहा है, क्षेत्र के किसानो की फसले पानी के अभाव में नही हो पा रही जिसके चलते किसानो को शीघ्र ही सर्वे करा कर मुआवजा वितरित कराया जाये और किसानों की अनेक समस्यों को लेकर आज 5 जनवारी को दोपहर 12 बजे ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कोलारस एसडीएम को दिया जायेगा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंषी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहन गौड़ , द्वारा सभी कांग्रेस जनो से जिन में कांग्रेस के प्रदेश पद अधिकारी महिला कांग्रेस , युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई,नगर परिषद अध्यक्ष,समस्त पार्षदगण,किसान कांग्रेस सहित समस्त कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की। अपील करने वालो में विधानसभा प्रभारी अषोक चौधरी ,नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, सीताराम रावत, पूर्व मण्डी अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, धर्मेन्द्र जेैन, सांसद प्रतिनिधि नवल सिंह जाटव, ओपी भार्गव, दीपक वत्स, छोटा खैमरिया, विक्की राजौरिया,प्रहलाद यादव, हरीशंकर धाकड़, देवेन्द्र गर्ग आदि शामिल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!