Press "Enter" to skip to content

अवैध उत्खनन में लिप्त एक एलएनटी एवं सात डंपर जब्त करैरा एसडीएम अस्थाना द्वारा की कार्यवाही

करैरा। जिलेभर में खनन माफियाओं द्वारा जमकर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। उत्खनन पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर तरुण राठी एवं एसपी सुनील कुमार पांडे के निर्देश पर एसडीएम करैरा अंकित अस्थाना के रात्रि 1 बजे टीम गठित कर कार्यवाही को अंजाम दिया। कार्यवाही के दौरान एक एलएनटी एवं सात डंपरों को जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार एसडीएम श्री अस्थाना द्वारा एक टीम बनाई। इस दौरान करैरा तहसीलदार नवनीत शर्मा, दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी और उनकी टीम, अमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा और उनकी टीम, नरवर नगर निरीक्षक सुरेश नागर एवं उनकी टीम ने रात में मौजपुर (नरवर)में अवैध उत्खनन कर रही एक एलएनटी मशीन पकड़ी साथ में तीन नंबर डंपर रेत के पकड़े और करैरा आइटीबीपी के पास परिवहन करते हुए दो डम्पर और सिलानगर सोनर रोड पर दो डंपर रास्ते में पकड़े। प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त इस कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। कार्यवाही में करैरा तहसीलदार नवनीत शर्मा, दिनारा थाना प्रभारी राजाराम तिवारी, अमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा, नरवर थाना प्रभारी सुरेश नागर, आरआई विनोद कुमार सोनी, पटवारी राकेश गुप्ता (बंटी) और करैरा थाने की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

बॉक्स

इनका कहना है

अवैध उत्खननकर्ताओं के खिलाफ के खिलाफ इसी तरह लगातार कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा। 

अंकित अस्थाना आईएएस, एसडीएम करैरा

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!