Press "Enter" to skip to content

अल्पसंख्यक मोर्चा की परिचय बैठक संपन्न

शिवपुरी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की परिचायक बैठक भाजपा कार्यालय कोठी नं 1 पर जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव के मुख्य आतिथ्य व मोर्चा जिलाध्यक्ष नफीस खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें देवेंद्र भार्गव ने कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया व संबोधित करते हुए कहा कि आज मोदी व प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों के हित में अनेकोनेक योजनाओ का संचालन करती है साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  मदरसों के संचालन के लिए 50 हजार वार्षिक अनुदान के साथ अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य धैर्यवर्धन शर्मा ने कहा कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों ने भाजपा के साथ जुड़कर भारी बहुमत से विजय दिलाई। बैठक का संचालन अमित भार्गव व आभार इकबाल खान ने किया इसके साथ ही शहर में कई जगह अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष का जगह जगह स्वागत हुआ। बैठक में देवेन्द्र श्रीवास्तव, हरवीर सिंह चौहान, भरत अग्रवाल, यशवंत जैन, फरमान अली, जावेद खान, डॉ रहीस, नूर खान, इरशाद राइन, असरफ खान, सौरभ बिरथरे, युसूफ खान आदि उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!