शिवपुरी। खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसपीएस द्वारा समय-समय खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में एसपीएस द्वारा प्रारंभ की गई एसपीएस हैंडबॉल प्रतियोगिता का तीसरी बार आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आज 15 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा, जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य उपस्थित रहेंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के मैच 16, 17 एवं 18 नवम्बर को खेले जाएंगे जिसमें हैप्पीडेज, किड्स गार्डन, संस्कार, ईस्टन हाईट, स्वामी विवेकानंद, गीता पब्लिक स्कूल, एमीनेंट एवं गणेशा ब्लेस्ड स्कूल आदि की टीमें अपना खेल दिखाएंगी। यहां बताना होगा कि एसपीएस संचालक अशोक ठाकुर का खेलों के प्रति विशेष लगाव है और वे शिवपुरी के बच्चों को खेलों के क्षेत्र में आगे ले जाने के उद्देश्य से इन प्रतियोगिताओं को आयोजित करते रहते हैं जिससे शिवपुरी के बच्चों को अधिक से अधिक अवसर मिल सके। कुछ माह पूर्व ही महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस टूर्नामेंट की खासबात यह थी कि महिलाओं के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार हुआ था।
बॉक्स
आज होगा फन फेयर
एसपीएस में फन फेयर मेले का आयोजन आज किया जाएगा जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मेले को लेकर बच्चे काफी उत्साहित हैं। एसपीएस विद्यालय ने सभी अभिभावकों को फन फेयर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।






Be First to Comment