करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के कस्बे में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध
परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव दवा व्यवसायी के तलघर में दोपहर के
समय पड़ा हुआ मिला जिसके बाद व्यवसायी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर
पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग
कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। टीआई करैरा संजीव तिवारी ने बताया कि
सुखराम (18) पुत्र जगभान प्रजापति निवासी वनगवां करैरा में श्रीराम मेडीकल
पर काम करता था। शुक्रवार दोपहर के समय जब वह तलघर में माल लेने गया और कुछ
देर तक नहीं लौटा तो दवा व्यवसायी ने तलघर में जाकर देखा तो सुखराम की लाश
पड़ी हुई थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची और
शव को पीएम के भेज दिया गया है। टीआई संजीव तिवारी का कहना है कि पीएम
रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किस कारण से हुई है।
फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है
तलघर में मिला युवक का शव
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा: आरोपी के घर हमला, मां की मौत, आरोपी गंभीर / Shivpuri News
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News





Be First to Comment