खनियांधाना , जिले के खनियांधाना कस्बे में आज दोपहर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन निकाला गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवकों ने शामिल होकर शक्ति का प्रदर्शन किया । सभी स्वयंसेवक निर्धारित वेशभूषा में कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे तथा देशभक्ति से ओतप्रोत गीत दोहराते जा रहे थे नगर के कई स्थानों पर लोगों ने फूल बरसा कर संचलन का स्वागत किया । इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्र आरएसएस कार्यकर्ता तथा मार्गदर्शन के लिए जिले से वरिष्ठ प्रचारक व कार्यकर्ता भी मौजूद थे । पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही तथा तहसीलदार व थाना प्रभारी अपनी पूरी टीम सहित जुलूस के साथ रहे ताकि कोई अप्रिय स्थिति ना बन सके । नगर के टेकरी मैदान में दोपहर से ही स्वयंसेवक इकट्ठा होना शुरू हो गए जहां पर प्रारंभिक कार्यक्रम के पश्चात संघ का गीत गाया गया तत्पश्चात विशाल पथ संचलन प्रारंभ हुआ जो की टेकरी मैदान से बस स्टैंड होते हुए मुसलमान मोहल्ला , गांधी चौक हिंद गली , मुसाहिब मोहल्ला , नगरपालिका चौराहा होते हुए वापस टेकरी मैदान पहुंचा जहां समापन हुआ तथा जिले से आए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा संबोधन किया गया पूरे कार्यक्रम में सभी संघ के कार्यकर्ता व्यवस्थित रूप से लाइन लगा कर चल रहे थे तथा अपने कंधों पर अस्त्र-शस्त्रों को रखे हुए थे






Be First to Comment