योगेन्द्र जैन पोहरी– क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती ने पोहरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत ग्वालिपुरा के ग्राम तिघरा खोड एवं पंचायत मकलीजरा के ग्राम हरियाखेडी में प्राथमिक स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकर्पण किया। यहां दोनों ही ग्रामों में प्राथमिक स्कूल हेतु नवीन भवन लागत 12-12 लाख के निर्माण की स्वीकृति हुई थी। ग्राम हरियाखेडी में स्कूल भवन हेतु हैण्डपंप भी लगाया गया है जिसमें पानी पर्याप्त निकला है, तथा ग्राम तिघरा खोड में नवीन प्राथमिक स्कूल हेतु बोरिंग शीघ्र ही की जारही है।
ग्राम हरियाखेडी एवं ग्राम तिघरा खोड में विधायक भारती ने ग्रामजनों की समस्याएें भी सुनीं। जिसमें अधिकांश समस्याऐं पानी को लेकर थीं। विधायक भारती ने कहा की ग्राम खोड में शीघ्र ही पंचायत के माध्यम से एक बोर किया जाएगा। जिसमें पानी उपलब्ध होने पर मोटर की व्यवस्था की जावेगी।
इस अवसर पर विधायक भारती के साथ विधायक प्रतिनिधि विनोद जैन, सरपंच शैलेन्द्र शर्मा, युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष शुभम शर्मा, आशुतोष जैमिनी, किसन शर्मा,सीताराम धाकड,गजेन्द्र सिंह पाल, बंटी पाल,भरत धाकड एवं ग्रामजन उपस्थित रहे।






Be First to Comment