
जनपद शिवपुरी के वृक्षारोपण में जनपद अध्यक्ष की अनदेखी, कार्यक्रम का किया बहिष्कार
शिवपुरी :– मप्र शासन में किस प्रकार से विपक्षी दल के जनप्रतिनिधि की अनदेखी की जा रही है उसकी नजीर उस समय देखने को मिली जब 02 जुलाई को जनपद पंचायत शिवपुरी की ग्राम पंचायत लालगढ़ में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत शिवपुरी कलेक्टर तरूण राठी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नीतू माथुर सहित अन्य प्रशासनिक अमले ने क्षेत्र के ही जनप्रतिनिधि और जनपद अध्यक्ष पारम सिंह रावत के मौजूद होने के बाद भी अनदेखी की। यहां कलेक्टर और सीईओ ने ना केवल जनपद अध्यक्ष से हाथ मिलाया और उनसे चर्चा की वरन आयोजित कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष को दरकिनार कर स्वयं कलेक्टर व सीईओ सहित अन्य प्रशासनिक अमले ने आनन फानन में वृक्षारोपण कर दिया। अपने सम्मान को ठेस पहुंचते देख जनपद पंचायत अध्यक्ष शिवपुरी पारम सिंह रावत ने प्रशासनिक अमले की इस घटना को लेकर प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया और वहां से वृक्षारोपण कार्यक्रम का बहिष्कार कर चले गए। मीडिया से चर्चा करते हुए जनपद अध्यक्ष पारम सिंह रावत ने कहा कि मप्र के शासन में विपक्षी दल के जनप्रतिनिधियों को अपमानित करने में प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके मातहत(कलेक्टर, सीईओ) कोई कमी नहीं छोड़ रहे है। इस मामले को लेकर जनपद अध्यक्ष पारम रावत मोर्चा खोलकर पहले प्रोटोकॉल के तहत नियमों की पैरवी करने वालों को खत लिखकर अपनी नाराजगगी बताऐंगें इसके बाद मप्र कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराऐंगें, ताकि जनप्रतिनिधियों के सम्मान की रक्षा हो और ऐसा करने वालों के विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाए।






Be First to Comment