शिवपुरी।
न्यायालय परिसर में आज राजस्थान से आए रामजीलाल नामदेव की जेब से मोबाइल
चुराते हुए दो चोर रंगे हाथों पकड़े गए। पकड़े गए चोरों के नाम आकाश कोली
और राकेश हैं। पकड़े जाने के बाद दोनों चोरों की वहां मौजूद लोगों ने पिटाई
लगाई और इसके बाद उन्हेें पुलिस को सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के
अनुसार न्यायालय में आज राजस्थान देवरी के रामजीलाल नामदेव एक पेशी के
सिलसिले में आए हुए थे। दोपहर 12 बजे के लगभग जब वह अपने अभिभाषक विजय
तिवारी से बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान मौका देखकर दो जेबकतरों ने उनका
मोबाइल और पर्स उड़ा दिया, लेकिन उनकी इस हरकत को श्री नामदेव ने देखकर
उन्हें दबोच लिया। इसके बाद वहां भीड़ इक_ी हो गई और सबने जेबकतरों को बुरी
तरह से धुन दिया तथा उन्हें एक कमरे में कैद कर पुलिस को सूचित किया। बाद
में पुलिसकर्मीआकर दोनों जेबकतरों को थाने ले गए।






Be First to Comment