
पति सहित पांच पर दर्ज हुआ आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला
शिवपुरी।
शहर के मनियर क्षेत्र में रहने वाली मनीषा पत्नी कपिल राठौर ने विगत 13
मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद ग्वालियर से मनीषा
के मायके पक्ष के लोग शिवपुरी आ गए और उन्होंने मनीषा के शव को कोतवाली में
रखकर घेराव किया और ससुरालीजनों पर मामला दर्ज करने की मांग की। कोतवाली
टीआई संजय मिश्रा के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था। तत्समय ही पुलिस ने
मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आर्ई कि
मृतिका को आरोपीगण पहले दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे और जब उसके पुत्र
के स्थान पर एक-एक कर दो पुत्रियां हो गर्ई तो उनकी प्रताडऩा और अधिक बढ़
गर्ई। जिससे घबराकर मनीषा ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। कोतवाली पुलिस
ने मनीषा के पति कपिल उर्फ मनीष, सास अनीता, ससुर हुकुमचंद, ननद काजल, देवर
रवि राठौर के खिलाफ धारा 498 ए, 306, 34 ताहि एवं 3/4 मप्र दहेज एक्ट के
तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। उल्लेखनीय है कि 9 वर्ष पूर्व ग्वालियर
निवासी मनीषा का विवाह शिवपुरी निवासी कपिल राठौर के साथ हुआ था शादी के
बाद मनीषा ने दो बेटियों तान्या उम्र 4 वर्ष और सान्या 2 वर्ष को जन्म
दिया। मनीषा की मौत के बाद शिवपुरी आए उसके मायके वालों का कहना था कि
मनीषा के यहां दो बेटियां होने के बाद बेटा न होने की वजह से ससुरालीजन उसे
परेशान करते थे।






Be First to Comment