Press "Enter" to skip to content

विधवा महिला से एकतरफा प्यार: युवक बोला-मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, मामला दर्ज

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय महिला कल अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में आई हुई थी तभी रात्रि करीब 10 बजे जब महिला अस्पताल परिसर में पानी की टंकी के पास थी तभी आरोपी उत्तम पाल निवासी बड़ी बामौर ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और बोला कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब चार-पांच साल पहले उसके पति का देहांत हो चुका है और कुछ महीनों से उत्तम पाल उसे परेशान करता है और उस पर शादी के लिए दबाव बनाता है। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!