Press "Enter" to skip to content

रूठी पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा पति, हाथ-पैर बांध किया ऐसा हाल


रूठी पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा पति, हाथ-पैर बांध किया ऐसा हाल
अलीगढ़.यहां ससुराल
में हंगामा और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने युवक के हाथ-पैर बांध
दिए। दरअसल, युवक की पत्नी मारपीट से तंग आकर मायके चली आई थी। इसके बाद
युवक उसको मनाकर वापस लेने पहुंचा था लेकिन उसने जाने से मना कर दिया।
आगे पढ़िए पूरा मामला…
– मामला थाना खैर के गोली कुंआ इलाके का है। यहां की रहने वाली प्रीति की शादी 10 साल पहले गाजियाबाद के सोमदत्त से हुई थी।

लड़की के पिता ने बताया, ”शादी के कुछ दिन बाद से ही वो मेरी बेटी को
बुरी तरह से मारने-पीटने लगा। हर दिन की तकरार के बाद वो मायके चली आई। 26
अगस्त को दामाद उसे लेने आया लेकिन बेटी ने जाने से मना कर दिया।”

”इसके बाद वो मारपीट शुरू कर दी। हमने पुलिस को सूचना दी। ‘मौके पर
पहुंची पुलिस ने पहले तो उसे बहुत समझाया लेकिन वो शांत नहीं हुआ। फिर,
पुलिस ने उसका हाथ-पैर बांध कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर में भर्ती
करा दिया। वहां पर भी उसने खूब हंगामा किया।”
– सबसे बड़ी
बात है, हॉस्पिटल में भी युवक के हाथ-पैर बंधे रहे। वो चिल्लाता रहा, लेकिन
किसी ने रस्सी नहीं खोली। वहीं, जब पुलिस से इस मामले में बात की गई तो
कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ।”
पत्नी बोली- रोज मारते थे मुझे

पीड़ित महिला ने बताया, ”शादी के बाद से ही मेरे ऊपर वो जुल्म करते रहे
हैं। जब सास-ससुर से ये बात कही तो उन्होंने कहा सब ठीक हो जाएगा। शादी को
10 साल हो गए लेकिन अभी तक उसका व्यवहार नहीं बदला।”
– ”आज मेरी बेटियों को लेने आए थे, मैंने साथ जाने से मना कर दिया तो घरवालों के साथ मारपीट की।”

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!