Press "Enter" to skip to content

‘ब्‍लू व्‍हेल’ की शिकार लड़की झील में कूदी

Image result for 'ब्‍लू व्‍हेल'
जयपुर। पिछले कुछ समय से
ब्‍लू व्‍हेल गेम दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस खतरनाक गेम
की वजह से कई मासूमों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। वहीं खबर है कि
राजस्‍थान के जोधपुर में 17 साल की एक किशोरी इस गेम का ‘शिकार’ होने से बच
गई, जो सोमवार आधी रात को एक पहाड़ी से झील में कूद गई थी। मगर उसकी जान
बच गई। ब्‍लू व्‍हेल गेम की चपेट में आने की बात इसलिए कही जा रही है,
क्‍योंकि उसके हाथ पर पुलिस ने चाकू से ब्‍लू व्‍हेल बना पाया है।

मीडिया
रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की झील के आसपास कुछ देर तक स्कटूर से चक्कर
लगाती देखी गई थी। गोताखोरों और पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया और
माता-पिता को सौंप दिया। किशोरी एक बीएसएफ जवान की बेटी है और सोमवार रात
घर से यह कहते हुए निकल गई थी कि बाजार जा रही है। मगर जब वह काफी देर तक
नहीं लौटी तो माता-पिता ने उसे फोन किया, मगर पाया कि वह फोन कहीं छोड़ गई
है क्‍योंकि किसी अजनबी ने उसका फोन उठाया।
इसके बाद परिवार खोजबीन
में जुट गया और इसी दौरान लड़की को झील के आसपास देखा गया। कुछ लोगों ने
पुलिस को अलर्ट किया और पुलिस भी ठीक उसी समय वहां पहुंच गई जब लड़की चोटी
से कूदी। पुलिस आवाज देती रही, लेकिन वह नहीं रुकी। पुलिस अधिकारी लेखराज
सिहाग ने बताया कि उन्होंने और गोताखोर ओम प्रकाश ने मिलकर लड़की को झील से
निकाला। जब उससे यह सब करने का कारण पूछा गया तो उसका कहना था कि उसे
‘टास्क’ पूरा करना था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!