Press "Enter" to skip to content

प्रदेश के दो एस पी एक राह पर

नीरज श्रीवास्तव 9713943600
भोपाल। जबलपुर एस पी और ग्वालियर एस पी  दोनों जिलों के एसपी जनता के बीच सीधी पकड़ बनाने में जुटे हैं जनता से सीधे सवांद की होड़ लोगो को रास नही आ रही दोनो एस पी अपना नंबर आम जनता में बांट चुके है और साथ ही किसी भी स्थिति में सीधे फोन करने को कहा है। ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन ने तो बाकायदा एक टीम बना दी है, जो फोन पर अपराध की सूचना मिलने पर दबिश देगी। इसी तरह जबलपुर एसपी अमित सिंह ने भी अपना नंबर बांट दिया है। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चियों से कहा है कि छेड़छाड़ की घटना होने पर सीधे कॉल करें। 
जबलपुर एसपी अमित सिंह  महिलाओं को आत्मसम्मान के साथ जीने का पाठ पढ़ाया। साथ ही कहा कि नशे का मिलकर बहिष्कार करें  वही उन्होंने अपना नंबर सार्वजनिक रूप से दिया और कहा कि महिला-बच्चियों के साथ कोई भी छेडख़ानी होती है तो सीधे मुझे संपर्क करे। अमर्यादित व्यवहार का डटकर विरोध करें। पुलिस उनके साथ है। 
भिंड में की सफलता हासिल
नवनीत भसीन ने भिंड एसपी रहते पुलिस का शानदार नेटवर्क खड़ा किया था इसके लिए उन्होंने जिले के सेकड़ो  से ज्यादा गांवों में हज़ारो विजिटिंग कार्ड ग्रामीणों को बांटे। जिसका परिणाम भी सामने आया और  अपराध की सूचना सीधे एसपी भसीन को मिलती और तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचती  भसीन के रहते भिंड में संगीन अपराधों के ग्राफ में काफी कमी आई और भसीन ये फंडा  खंडवा एसपी रहते अपनाया और अब ग्वालियर में भी वे अपना खुफिया तंत्र मजबूत करने में लगे हैं
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!