
महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली प्रभात फेरी, हुई महाआरती
शिवपुरी-अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर स्थानीय गांधी पार्क मैदान में एक शाम महाराजा अग्रसेन नाम से भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के गौरव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र गोटू रहे जबकि मंचासीन अतिथियों में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष निर्मल कुमार गुप्ता व कार्यक्रम के प्रधान संयोजक अजीत अग्रवाल ठेईया व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों सह संयोजक राजीव जैन, वरि.उपाध्यक्ष पदमचंद जैन, उपाध्यक्ष श्याम गुप्ता (चैनू), महामंत्री एड.सतीश मंगल, सहमंत्री अमित बिन्दल, कोषाध्यक्ष ललित मोहन गोयल सोनू, प्रचार मंत्री अरिहन्त जैन ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक संयोजक चौधरी हरिओम जैन व आदर्श गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

अग्रसेन जयंती पर निकली प्रभातफेरी और हुई महाआरती
मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रात: 6 बजे मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाल से भगवान अग्रसेन महाराज को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर प्रभात फेरी निकाली जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अग्रसेन चौक पहुंची। यहां समाज के अध्यक्ष निर्मल गुप्ता, प्रधान संयोजक अजीत अग्रवाल ठेईया व अन्य पदाधिकारियों द्वारा पूजा-अर्चना की गई इसके बाद संगीत की सुमधुर भजनों पर अग्र बन्धु उत्साह और उल्लास के साथ अग्रसेन जयंती मनाते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे। यहां प्रात: 11 बजे सैकड़ों की संख्या में अग्र बन्धुओं द्वारा महाराजा अग्रसेन की महाआरती की गई और अंत में सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

भजन संध्या ने बांधा समां
कार्यक्रम की शुरूआत प्रसिद्ध भजन गायक गुंजन उपाध्याय द्वारा आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी से एक शाम महाराजा अग्रसेन के नाम भजन संध्या श्रीगणेश वंदना के साथ हुई जिसमें भगवान श्रीगणेश की आकर्षक झांकी सभी के आकर्षण का केन्द्र रही। इसके बाद श्रीकृष्णा इवेंट्स की ओर से अदिति पाराशर द्वारा श्रीठाकुर, खाटूश्यामजी, सांवरिया सेठ पर आधारित कई भजनों की रोचक प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें अदिति पाराशर द्वारा गाए भजन कलाकार के रूप में गुंजन उपाध्याय की सुमधुर वाणी में भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद अदिति ने रोचक अंदाज में ज्ञान,बुद्धि की देवी माँ शारदा व सरस्वती की स्तुति की और भजन तेरा पार किसी ने ना पाया……भजन की प्रस्तुति से भगवान के सिमरन को याद किया गया। भगवान बालाजी को स्मरण करते हुए जय,जय,जय श्रीराम,…नित जपते हनुमान,,, पाओ में घूगरू बांध के नाचे, करे हरि गुणगान, जय जयश्रीराम, नित जपते हनुमान की स्तुति की। इस दौरान भगवान श्रीविष्णु की आकर्षक झांकी भी लगी जो सभी के आकर्षण का केन्द्र रही। इसके अतिरिक्त झांकियों के माध्यम से और भगवान के सीधे संवाद को अपने अभिनय के द्वारा श्रीकष्णा इवेंटस द्वारा झांकी में श्रीहरि विष्णु, मानव, प्रक्रति, चाँद, सूरज, आंगन के सितारों को लेकर मानव की उत्पत्ति को व्यक्त किया, इसमे भगवान श्रीहरि विष्णु के लिए भक्त प्रह्लाद, भगवान राम और कृष्ण कर रूप में आए वह विष्णु, नारायण, लक्ष्मीपति के नाम से जाने गए इन सभी चरित्रों को लेकर रोचक व शानदार प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम में भक्त प्रहलाद और हिरण्यकश्यप अभिनय का भी चित्रण हुआ जिसे देख सभी भावविभोर हो गए। ऐसा लगा जैसे सामने साक्षात हिरणकश्यप का वध नृसिंह अवतार द्वारा हुआ हो।

समाज के नए अध्यक्ष का निर्वाचन कल
मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के नए अध्यक्ष का निर्वाचन आज साधारण सभा की बैठक में सर्वानुमति से होगा। समाज की जिम्मेदारी को लेकर हरेक समाज बन्धु समाज की बागडोर अपने हाथों में लेकर समाज विकास की परिकल्पना को साकार करना चाहते है ऐसे समाजसेवियों ने अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के पद हेतु पंजीयन कराकर इस चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने का मन बनाया है। जिनका आज निर्वाचन किया जाएगा।






Be First to Comment