शिवपुरी। शहर के राघवेंद्र नगर में कपड़ा व्यवसायी की पत्नी किरण गुप्ता हत्याकांड में आरोपी बालिग व नाबालिग निकले हैं। नई उम्र के पांचों आरोपी तुलसी नगर में रहते हैं और पांचों के घर तुलसी नगर के बीचों बीच पार्क के आसपास हैं। यहां आंगनबाड़ी भवन व सुलभ कॉम्पलेक्स के बीच गली में कचरे के साथ बड़ी मात्रा में इविल इंजेक्शन की खाली बोतलें व उपयोग हुईं सिरिंज पड़ी मिलीं। बता दें कि पुलिस आरोपियों को शराब के नशे का आदी बता चुकी है। ऐसे में उक्त युवकों द्वारा स्मैक नशा करने की संभावना भी है। एक नाबालिग के पिता का कहना है कि उसका बेटा स्मैक का आदी नहीं था। लेकिन नशा करने वालों की संगत में दो महीने पूर्व पड़ गया। इसी वजह से अपराधियों में उसके बेटे का नाम भी आ गया।
किरण हत्याकांड मे नई उम्र के लड़के अपराधी सामने आने से हर कोई स्तब्ध है। पिता चंद्रेश रघुवंशी ने बेटे आकाश रघुवंशी को गांव अनंतपुर से शिवपुरी शहर बड़े अरमान लेकर भेजा था। लेकिन बेटे ने पढ़ाई की जगह गलत संगत पकड़ ली और अपराध की दुिनया में कदम रख दिया। चंद्रेश रघुवंशी का कहना है कि मैंने बेटे को सुधारने की हर संभव कोशिश की। लेकिन वह किसी की नहीं मानता था। नादानियों की वजह से बेटा गलत संगत में चला गया। यह सारा सोसायटी का असर है। वहीं एक अन्य नाबालिक के पिता ने बातचीत में कहा कि अपराध जघन्य है। किसी के घर में ऐसा हो सकता है। बेटे ने गलत किया है तो इस अपराध की सजा अब कानून ही देगा।







Be First to Comment