खनियाधाना। बामौर कलां थाना अंतर्गत ग्राम खिसलोनी में सेवक परिहार की लड़की की शादी थी 22 मई की बारात फूलसिंह परिहार के लड़के जयकुमार निबासी बघारी थाना मायापुर से आई थी बारात में आये बाराती जब जयमाला कार्यक्रम और खाना पीना हो गया तब कुछ बाराती गद्दे लेकर बस mp 33 p 0164 भदौरिया बस जो बारातियो को लेकर आई थी की छत पर सो गए सुबह 4’30 बजे के आसपास बस चालक बस को स्टार्ट कर आगे जाने लगा तभी बस के ऊपर से निकली 11 के वी की विधुत लाइन की चपेट में सहदेव पुत्र पप्पू परिहार उम्र 19 साल निबासी गदोईया देवरी व देवीलाल पुत्र रामदयाल लोधी शिक्षक उम्र 50 साल निबासी वघारी थाना मायापुर सोनू पुत्र शोभाराम लोधी उम्र 16 साल आ गए तीनो को जब परिजन झांसी ले जा रहे थे तो उनमें से सहदेव पुत्र पप्पू परिहार और देवीलाल पुत्र रामदयाल ने दम तोड़ दिया जबकि सोनू अभी इलाज रत भर्ती है।पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम कर लाश परिजनों को सौप दी ।






Be First to Comment